M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

महिला ने सुसरालियों पर दहेज में जमीन नाम ना करवाने पर मारपीट , बेचने के प्रयास व हत्या के प्रयास का लगाया आरोप, दी तहरीर

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

थाना धौलाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने अपने सुसरालियों पर दहेज में जमीन नाम करवाने मारपीट करने , बच्चों सहित बेचने व हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

गौतमबुद्धनगर के जेवर निवासीरिकी ने बताया कि उसकी शादी 2019 में धौलाना के मौहल्ला छत्ता निवासी लोकेश से हुई थी, जिससे उसके दो बच्चें अदिति व चिराग है। अब पिछले 3 साल से मेरे सुसराल वाले आये दिन मेरे साथ मारपीट करते चले आ रहे थे। माता पिता के देहांत के बाद सुसरालिए उनकी जमीन को उनके नाम करवाने का दबाव डालते हुए मारपीट करते हैं।

पीड़िता ने बताया कि सुसरालिए उसको व दोनों बच्चों को बेचने की फिराक में है। 12 भी को जब उसने अपने दोनों बच्चों के साथ भागने की कोशिश की, तो सुसरालियों ने उन्हें पकड़ लिया और जमकर पिटाई करते हुए गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। चीख-पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मायकेवालों को फोन किया, तो भाई भाभी उन्हें यहां से ले गए थे।

पीड़िता ने ससुर नेत्रपाल सिंह व सास नीलम व पति लोकेश, देवर प्रशान्त, शिवम व नन्द शीतल व अन्य के विरुद्ध थाने में तहरीर देते हुए एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की है।
सीओ अनिता चौहान ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page