एलायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 142 N ओर हापुड क्रिस्टल का संयुक्त अधिष्ठापन हुआ सम्पन्न

एलायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 142 N ओर हापुड क्रिस्टल का संयुक्त अधिष्ठापन हुआ सम्पन्न
हापुड़।
*दयाल रीजेंसी में डिस्ट्रिक्ट 142 N एवं एलायंस क्लब हापुड क्रिस्टल का भव्य अधिष्ठापन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों ने दीपप्रज्वलन कर किया। संस्था के बच्चो अरहम जैन ओर तीर्थ जैन ने गणेश वंदना ओर आराध्या वर्मा ,अनुष्का अग्रवाल ने स्वागत गीत पर अपनी प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।*
*समारोह में नगर के विभिन्न सामाजिक एवं अंतरराष्ट्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।*
*डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी सचिन अग्रवाल ओर क्रिस्टल क्लब के सचिव योगेन्द्र अग्रवाल मोनु ने वर्षभर 25 – 26 की गतिविधियों एवं सेवा के कार्यों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।*
*उसके उपरांत अधिष्ठापन अधिकारी लखनऊ से पधारे एलाय संजीव भटनागर MCC नार्थ ने डिस्ट्रिक्ट 142 N एवं हापुड क्रिस्टल के समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।*
*डिस्ट्रिक्ट टीम में भगवंत गोयल को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, राहुल गुप्ता को डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी , विश्वास गोयल को डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट ट्रेज़रर, अनीता चौधरी को PRO, राकेश माहेश्वरी डॉ राजेश्वर सिंह धीरज गर्ग, पारुल अग्रवाल बबीता शर्मा सारिका गुप्ता को रिज़नल चेयरमैन, उर्मिला शर्मा पुलकित जैन भवन जैन राहुल वात्सल्य को जोन चेयरमैन और ज्योति साहनी, क्षमा शर्मा ,मनीष गोयल, नितिन गोयल, दीपक गर्ग को डायरेक्टर एवं एलायंस क्लब हापुड क्रिस्टल के अध्यक्ष पद पर रवि मोहन गर्ग, योगेन्द्र अग्रवाल को सचिव, पंकज कंसल को सह सचिव, कपिल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, सर्वेश गोयल को PRO, राहुल जैन पुलकित जैन को चेयरमैन , मनोज कर्णवाल,मनीष गोयल, गोरव अग्रवाल,दीपक गर्ग (एड०) को डायरेक्टर के रूप में पदाधिकारीयो को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।*
*नवनिर्वाचित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भगवंत गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि संस्था सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहायता पहुँचाने का कार्य करेगी। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में विशेष अभियान चलाने की बात कही।*
*डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी राहुल गुप्ता ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी टीम भावना और सेवा के प्रति समर्पण में निहित होती है।*
*मुख्य अतिथि के रूप में कलकत्ता से पधारे एलायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रेसिडेंट मनीष लखोटिया ने कहा कि एलायंस क्लब केवल एक संगठन नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समाज हित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।*
*इंटरनेशनल प्रवक्ता डॉ. अनिल बाजपेयी ने अपने साहित्यिक एवं प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि सेवा ही वह दीप है, जिसकी रोशनी समाज के अंधकार को दूर करती है।*
*इंटरनेशनल डायरेक्टर अजय बंसल ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता और संवेदना पहुँचाना है।*
*मुख्य वक्ता डॉ. आराधना बाजपेयी ने कहा कि किसी भी संगठन की सफलता उसके सदस्यों की एकता, अनुशासन और समर्पण पर आधारित होती है।*
*इंटरनेशनल ट्रेज़रर विनीत वैद्य ने कहा कि सेवा कार्यों में पारदर्शिता और सामूहिक सहयोग संस्था की सबसे बड़ी शक्ति है।*
*नवनिर्वाचित अध्यक्ष रवि मोहन गर्ग ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण समर्पण के साथ करेंगे साथ मे हाई स्कूल और इंटर के बच्चो को उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी ।*
*क्रिस्टल क्लब सचिव योगेंद्र अग्रवाल ने बताया कि हापुड शहर में 8 एलायंस क्लब समाज सेवा में कार्य कर रहे है ओर सभी एलायंस क्लब समाज सेवा को सर्वोपरि मानते हुए सामाजिक कार्यों के लिए सदेव तत्पर थे हैं ओर रहेंगे।*
*समारोह में CBSC बोर्ड में 10 TH , 12 TH के प्रतिभाशाली* *विद्यार्थीओ में अनुष्का अग्रवाल, जिया गुप्ता ,इशिका वर्मा, आस्था गोयल, रिद्धि सिंहल ,लक्ष्य गर्ग ,दीपांशु वर्मा,दक्ष गर्ग,हार्दिक गर्ग, युवराज अग्रवाल को सम्मानित किया गया।*
*इस अवसर पर हापुड ही नही वरन पूरे भारत का नाम रोशन करने वाले एशिया पावर लिफ्टिंग चेम्पियनशिप में 5 स्वर्ण पदक विजेता संदीप बंसल का स्वागत भारी पुष्पवर्षा के साथ किया गया। साथ ही उनको पटका,माला ओर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। ATMS ग्रुप के चेयरमैन श्री नरेंद्र अग्रवाल लालू जी, श्री ललित जी छावनी वाले, समाज सेवी श्री मनीष कंसल, कंचन खेर, प्रमुख व्यापारी श्री प्रमोद् कुमार गुप्ता, श्री राम नारायण जिंदल को सम्मानित गया।*
*मंच का संचालन क्रिस्टल क्लब के PRO सर्वेश गोयल, सचिव योगेन्द्र अग्रवाल मोनु ने संयुक्त रूप से किया ।*
*इस अवसर पर सचिन अग्रवाल शालू, राजेश वर्मा,धीरज गर्ग,गौरव अग्रवाल, अरुन् मित्तल, अतुल अग्रवाल, अचिन जैन, संजय वर्मा,पुलकित जैन,राहुल जैन,सचिन गोयल,मनीष गोयल,विपिन अग्रवाल, पंकज कंसल,कपिल अग्रवाल एवं हापुड शहर के समस्त एलायंस क्लब सर्वोत्तम, क्लब यूनिवर्सल, क्लब महक, क्लब गौरव, क्लब गगन , क्लब माधव और यूथ संस्था के पदाधिकारीयों और् सदस्यगण के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिको की गरिमामयी उपस्थित रहे।*











