महिला थानें जा रही महिला ने खाया जहरीला पदार्थ

हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के डायट परिसर स्थित महिला थाने जा रही एक महिला ने नगर पालिका में जहरीला पदार्थ खाकर सोसाइड करनें का प्रयास किया। राहगीरों ने महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया।

जानकारी के अनुसार धौलाना के गांव गालंद निवासी एक महिला का परिवार में घरेलू विवाद चल रहा है,जिसकी शिकायत लेकर शुक्रवार को महिला डायट परिसर स्थित महिला थाने जा रही थी, तभी नगर पालिका में वाटर कूलर के पास महिला ने पानी के साथ कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया।
जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी। महिला को गिरता देख लोगों ने तुरन्त ही पुलिस को सूचना देकर महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कैप्शन – महिला का सांकेतिक फोटो

Exit mobile version