संदिग्ध परिस्थितियों में अलग अलग महिला सहित दो ने की आत्महत्या

हापुड़
धौलाना तहसील क्षेत्र मेंसंदिग्ध परिस्थितियों में अलग अलग महिला सहित दो लोगों ने आत्महत्या कर ली।धौलाना थाना क्षेत्र के एक गांव
शेखपुर खिचरा में गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले दिलशाद अपनी पत्नी हिना के साथ रहता था। दोनों ने विवाद होने पर हिना ने कमरे में जाकर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी।
उधर धौलाना क्षेत्र के वायु सेना एंक्लेव निवासी मुकेश (45) अपने पांच बच्चों और पत्नी के के साथ रहते थे। बुधवार दोपहर को उनका परिवार के कुछ लोगों से विवाद हो गया। इसके बाद मुकेश चुपचाप अपने कमरे में चले गए और वहां गेहूं में रखने वाली सल्फास की गोली आकर अपनी जान दे दी।
थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।











