M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

मनीष सिसौदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

हापुड़। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने पिलखुवा में केन्द्र सरकार का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की।

धौलाना निवासी व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर दतेडी गेट चौराहा पर आप प्रवक्ता सीएम चौहान के नेतृत्व में केन्द्र सरकार का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की।पिलखुवा में सीएम चौहान ने कहा कि केंद्र में बैठी अडानी के दम पर चलने वाली सरकार के खिलाफ केंद्र की मोदी सरकार का पुतला फूंका और साठा चौरासी के लाल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री के पक्ष में एक-एक कार्यकर्ता मनीष सिसोदिया जी के साथ है।

इस मौके पर आप कार्यकर्ता मंयक सोलंकी,अरुण शर्मा इमरान खान शकील अहमद अभी तोमर देवेंद्र तोमर भूपेंद्र चौहान नरेंद्र सिंह चतर सिंह भजनलाल निवेश कुमार अमित चौधरी आदि मौजूद थे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page