ATMS College of Education Menmoms
News

लोकसभा चुनावी ड्यूटी पर आए पीएसी की सड़क दुर्घटना में मौत, एसपी सहित पुलिसकर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।

लोकसभा चुनाव ड्यूटी हेतु जनपद लखनऊ की 35वीं बटालियन पीएसी से आए आरक्षी अंकित राव पुत्र श्री भरत सिंह जो मूल रूप से ग्राम रसूलपुर औरंंगाबाद थाना भावनपुर जनपद मेरठ के निवासी थे, जिनकी आज सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गयी।

एसपी अभिषेक वर्मा, एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने पुलिस लाइन हापुड़ में आरक्षी के पार्थिव शरीर के अन्तिम दर्शन किए गए एवं दिवंगत आत्मा के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं शोकाकुल परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी गयी तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा भी शोक संतृप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। आरक्षी के पार्थिक शरीर को रिजर्व पुलिस लाइन में अन्तिम शोक सलामी देने के उपरान्त उनके शरीर को ससम्मान उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page