M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

भाजपा प्रवक्ता व आयोग सदस्य की मौजूदगी में 438 लोगों की मौजूदगी में लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता


हापुड़(अमित मुन्ना)।

आवास विकास कॉलोनी, मेरठ रोड़ हापुड़ पर भाजपा सोशल मीडिया विभाग द्वारा सदस्यता अभियान कैंप लगाया गया जिसके अंतर्गत 438 लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया गया। कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अवनीश त्यागी , उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि रहे ।
.उत्तर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में जो योजनाएं चलाई जा रही हैं वह जनता के लिए लाभदायक हैं और उन्हें उनका लाभ मिल रहा है यही कारण है कि आज भाजपा से प्रभावित होकर समाज के लोग निरंतर भाजपा से जुड़ रहे हैं और सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश मंत्री डॉ राहुल त्यागी शिक्षाविद भाजपा नेता डॉ विपिन गुप्ता भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश त्यागी भाजपा मंडल अध्यक्ष उत्तरी विनीत दीवान भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री प्रदीप त्यागी उफ बबलू त्यागी डॉक्टर वीरसेन जिला संयोजक सोशल मीडिया विभाग यशवर्धन त्यागी वार्ड सभासद पति सत्येन्द्र अधाना सभासद पति विनित त्यागी जिला सह संयोजक सोशल मीडिया विभाग अनमोल प्रजापति ज़िला सह-संयोजक सोशल मीडिया विभाग दीपांशु सिंह नंदकिशोर उफ शानू लोधी शिवम सिंह सोनू चौधरी रजनीश आदि रहे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page