News
भाजपा पश्चिमी मंडल के पदाधिकारियों ने लिया मां चंडी मैय्या का आर्शीवाद

हापुड़। पश्चिम मंडल में संगठन को सशक्त बनाने हेतु नई टीम का गठन सफलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर मंडल के समस्त पदाधिकारियों में उत्साह एवं ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।
टीम गठन के पश्चात आज शुक्रवार को समस्त पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष माननीय प्रशांत त्यागी जी की अध्यक्षता में मां चंडी के दरबार में पहुंचे एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी ने मां चंडी से संगठन की उन्नति, क्षेत्र की खुशहाली एवं जनसेवा के कार्यों में निरंतर प्रगति की कामना की।
इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।











