M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

भाजपा नेता की दुकान से चोर दिनदहाड़े रूपयों से भरा गल्ला चोरी कर ले गए, एसपी ने लगाई फटकार

भाजपा नेता की दुकान से चोर दिनदहाड़े रूपयों से भरा गल्ला चोरी कर ले गए, एसपी ने लगाई फटकार

हापुड़ ‌(यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

थाना हापुड़ क्षेत्र में चोरों ने दिनदहाड़े एक भाजपा नेता की दुकान से रूपये से भरा गल्ला चोरी कर ले गए। एसपी की फटकार के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे हापुड दक्षिण के मंडल उपाध्यक्ष राशिद अली की सिकंदर गेट चौकी क्षेत्र में दुकान है। शुक्रवार दोपहर वह अलविदा जुमे की नमाज पढने गये थे, उसी दौरान चोरों ने दुकान में रखे गल्लें को बाईक पर उठा ले गए।

पीड़ित ने बताया कि गल्लें में लगभग 67 हजार रू नगद व कीमती सामान व पेपर आदि थे। जबकि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें बाईक सवार तीन चोर गल्ला ले जाते दिखाई दे रहे हैं।



एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह से मिलकर भाजपा नेता ने अपना दुखड़ा रोया,तो एसपी ने पुलिस को फटकार लगाकर एफआईआर दर्ज कर केस खोलने के निर्देश दिए।



थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।



उल्लेखनीय है कि हाल ही में एक सप्ताह पूर्व सिकंदर गेट चौकी क्षेत्र में एक अधिवक्ता के यहां से भी चोरो ने नगदी व मोबाइल वगैरा चोरी कर ले गए थे जिसका आज तक पता नहीं लगा
अब देखना है कि जब भाजपा नेता ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या होगा, योगी जी की पुलिस इन घटनाओं का कितनी जल्द खुलासा करती है











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page