हापुड़ में पकड़ी गई भारी बिजली चोरी ,मचा हड़कंप

हापुड़ ।
बिजली विभाग के 24 से अधिक अधिकारियों की टीम ने तड़के छापेमारी कर 28 स्थानों पर बिजली चोरी का पर्दाफाश किया।
अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल ने बताया कि मुख्य अभियंता संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम ने मोदीनगर रोड के हाई-लाइन लॉस फीडर असौड़ा, अमन कालोनी और बुलंदशहर रोड स्थित मोती कालोनी में छापेमारी की।
टीम में तीन अधिशासी अभियंता, सात उपखंड अधिकारी, 12 अवर अभियंता और 12 टीजी-2 शामिल थे। इन्होंने 150 से अधिक भवनों की जांच की। गांव असौड़ा में एक स्थान पर 14 ई-रिक्शा अवैध रूप से चार्जिंग करते हुए पाए गए। यहां लगभग आठ किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई।
कार्रवाई के दौरान विजीलेंस टीम के साथ हापुड़ और बुलंदशहर की पुलिस भी मौजूद थी। छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने घरों के दरवाजे तक नहीं खोले। सभी 28 बिजली चोरी के मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है।












