M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

एचपीडीए चौराहे पर 23 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा गोल चक्कर का निर्माण

हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एचपीडीए चौराहे की जल्द ही सूरत बदली दिखाई देगी। 23 लाख रुपये की लागत से चौराहे का सुंदरीकरण के साथ गोल चक्कर बनाया जायेगा। इसका कार्य शुरू हो गया है। इससे यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और साथ ही गोल चक्कर बनने से हादसों में भी कमी आयेगी।

दिल्ली रोड स्थित एचपीडीए चौराहा शहर के प्रमुख चौराहों में सुमार है। जहां से हजारों की संख्या में रोजाना वाहन गुजरते हैं। साथ ही यह चौराहा प्रीत विहार कालोनी व आनंद विहार कालोनी, गांव श्यामनगर को भी शहर से जोड़ता है। ऐसे में भारी संख्या में वाहनों का यहां से आवागमन होता रहता है। जिसके चलते जाम की स्थिति और हादसा होने की स्थिति बनी रहने के चलते लोगों को काफी परेशानी होती हैं

एचपीडीए द्वारा लोगों की समस्या को देखते हुए अप्रैल 2022 बोर्ड बैठक में इस चौराहे का सुंदरीकरण कर गोल चक्कर बनाने का प्रस्ताव पास हुआ था। जिसको लेकर टेंडर भी जारी किया जा चुका है और निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है।

23 लाख रुपये की लागत से होने वाले सौंदर्यकरण कार्य में चौराहा पर गोल चक्कर बनाकर ट्रैफिक लाइट लगवाई जाएगी। इससे यातायात संचालन में सुधार आयेगा। गोल चक्कर बनने के बाद बीच में फव्वारा ग्लोब बनाया जायेगा। एचपीडीए सचिव प्रदीप सिंह ने बताया कि चौराहा का काम करीब 2 माह में पूरा होने की उम्मीद है, इसके लिए कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया गया है।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page