M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

बेवफा प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका,धोखा देकर किसी ओर से कर रहा था शादी, प्रेमिका ने जमकर किया हंगामा

हापुड़ ‌। गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र के गांव लठोरा में मंगलवार को हल्दी कार्यक्रम में पहुंची ।प्रेमिका ने प्रेमी को कोतवाली पहुंचा दिया।

प्रेमिका ने बताया कि वह उससे प्रेम करती है और युवक चोरी छिपे किसी और से शादी करना चाहता है। कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और बिना किसी कार्रवाई के लोग लौट गए।

बता दें कि अमरोहा क्षेत्र के गांव लठी निवासी एक युवक और गढ़ नगर की एक किशोरी की तीन माह पहले मुलाकात हुई।
प्रेमिका के अनुसार युवक उससे शादी का झांसा देकर फोन पर लगातार बात करता था।

किशोरी ने बताया कि सोमवार को उसको सूचना मिली की उसका प्रेमी की मंगलवार को अमरोहा क्षेत्र के हसनपुर में शादी होने जा रही है। इस बात का पता चलते ही किशोरी उसके घर पहुंच गई। प्रेमी के घर पहुंचकर किशोरी ने देखा कि उसके प्रेमी के परिजन हल्दी की रस्म कर रहे थे। वहाँ पर किशोरी ने हंगामा शुरू कर दिया और गढ़ कोतवाली पुलिस को मौके पर बुला लिया। मौके पर पहुंची
पुलिस ने युवक को कोतवाली ले गई। जिसके बाद दोनों के परिजन भी कोतवाल पहुंच गए। इस बीच परिजनों और पुलिस ने किशोरी को काफी समझाया लेकिन वह उसी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी रही।
इंस्पेक्टर धारा सिंह ने बताया कि नाबालिग की शादी नहीं की जा सकती। जिसके बाद किशोरी के परिजन समेत गढ़ नगर के गणमान्य लोगों ने समझाया। इंस्पेक्टर धारा सिंह ने बताया कि दोनों की काउंसलिंग कराई गई और समझाया गया है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page