fbpx
News

नगराध्यक्ष राखी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा महिला पदाधिकारियों नेआदर्श आंगनवाड़ी योजना के तहत आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर पीएम मोदी का मनाया जन्मदिन

हापुड़ (अमित मुन्ना)।

17 सितंबर से शुरू हो हुए आदर्श आंगनवाड़ी योजना के अंतर्गत महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राखी शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मालती भारती के नेतृत्व में महिला पदाधिकारियों नेआदर्श आंगनवाड़ी योजना के तहत आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया।

इस मौकें पर महिला भाजपा कार्यकत्ताओं ने सबली आंगनवाड़ी केंद्र पर जाकर वहां की व्यवस्था का अवलोकन किया एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का सम्मान किया। सभी बहनों और बच्चों के साथ में मोदी जी का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस मौकें पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राखी शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मालती भारती , महामंत्री दुर्गेश तोमर ,मंडल मंत्री आशी सोमानी, सारिका सोमानी, प्रभा शर्मा ,हिमानी अग्रवाल ,लक्ष्मी ,हरदोई शर्मा ,सरिता पूनम त्यागी एवं पूनम सिंघल आदि उपस्थित रही।

Show More

2 Comments

  1. Pingback: cerazette

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page