M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

बहन बनाकर होटल में किया रेप, गर्भवती होने पर शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

हापुड़ ।

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ एक युवक ने शादी का झांसा देकर घर और होटलों में ले जाकर कई बार रेप किया। पीड़िता की अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। गर्भवती होने पर उसका गर्भ गिरवा दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बताया था कि उसकी माता एक नेटवर्किंग मार्किटिंग कंपनी में कार्य करती थी। वर्ष 2019 में वह भी एक बार माता अपने साथ ले गई थी । जहां धनावली अटटा थाना बाबूगढ़ हाल निवासी भूड़बराल निकट एचपी पेट्रोल पम्प मेरठ निवासी सौरभ से मिली। जिसने उसे बातों में फंसा लिया जिस कारण वह कंपनी में नौकरी करने लगी। पीड़िता
ने बताया कि अगस्त 2019 से वह कार्य करने लगी। सौरभ ने एक दो बार और राखी बंधवाने का नाटक किय, लेकिन बाद में अश्लील हरकत करने लगा। सौरभ पीड़िता को अपने घर आने जाने लगा और अपनी माता सविता और पिता कृष्णपाल व बहन संजना से भी मिलवाया था। नवम्बर 2020 में आरोपी सौरभ पीड़िता के घर आया और पीड़िता को कम्पनी मीटिंग के बहाने सिम्भावली स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसे कोल्डड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ डालकर पिलाकर जबरन रेप किया। एसपी के आदेश पर बाबूगढ़ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी सौरभ को मुखबिर की सूचना पर मुदाफरा बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page