बसपा प्रत्याशी पुष्पा देवी बनी हापुड़ नगर पालिका अध्यक्ष, बसपाइयों में खुशी का माहौल

हापुड़। जनपद की सदर सीट नगर पालिका परिषद , हापुड़ सीट पर बसपा प्रत्याशी पुष्पा देवी ने भाजपा प्रत्याशी डाक्टर सोमती केन को पराजित कर जीत हासिल की।

जानकारी के अनुसार हापुड़ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद की सीट पर भाजपा प्रत्याशी डाक्टर सोमती केन व बसपा प्रत्याशी पुष्पा देवी की मतगणना शुरू होते ही कड़ी टक्कर चल रही थी। छठा राउंड में बसपा प्रत्याशी पुष्पा देवी ने 48526 मत लाकर पहलें नं पर , भाजपा प्रत्याशी डाक्टर सोमती केन 40641 मत पाकर दूसरे नं पर रही। उधर गठबंधन प्रत्याशी पूजा को 9324 मत व कांग्रेस प्रत्याशी मानवी सिंह को 7021मत मिलें।

Exit mobile version