ATMS College of Education Menmoms
News

बदरुद्दीन कुरैशी को AICC का Co opted सदस्य नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस जनों ने किया फूल माला पहनाकर स्वागत

हापुड़। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी को एआईसीसी का Co Opted सदस्य नियुक्त किए जाने पर हापुड़ शहर कांग्रेस जनों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत समारोह कार्यक्रम दिल्ली रोड स्थित वरिष्ठ कांग्रेसी राकेश त्यागी के प्रतिष्ठान पर आयोजित किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि बदरुद्दीन कुरैशी जी को एआईसीसी का Co Opted सदस्य बनाए जाने से शहर कांग्रेस जनों में काफी खुशी हैं। इसके लिए वे शीर्ष नेतृत्व का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हैं। बदरुद्दीन कुरैशी जी को एआईसीसी का सदस्य बनाए जाने से कांग्रेस को बल मिलेगा। नवनियुक्त एआईसीसी सदस्य बदरुद्दीन कुरैशी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें ये जिम्मेदारी देकर हापुड़ शहर को गौरवान्वित तो किया ही हैं साथ ही मुस्लिम समाज के लोगों में भी बेतहाशा खुशी का माहौल व प्यार देखने को मिल रहा हैं। स्वागत करने वालो में पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी राकेश त्यागी, आईसी शर्मा, ओबीसी विभाग कांग्रेस के शहर अध्यक्ष गुलफाम कुरैशी, शहर मीडिया प्रवक्ता गौरव गर्ग, मर्नुद्दीन आरिमा, एहतेशाम कुरैशी, रिजवान कुरैशी, भरतलाल शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, चंदन शर्मा आदि लोग मौजूद रहें.!


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page