fbpx
Astrology

5 मई 2023: ग्रहो के साथ चंद्रग्रहों का अनोखा संयोग, जानिये मेष सहित कौन- कौन सी राशियों के लिए दिन रहेगा लाभकारी।

आज का राशिफल

मेष: आर्थिक संकट से जूझ रहे लोगों को राहत मिल सकती है

मेष राशि वालों के लिए 5 मई का दिन खुशियों भरा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आज शांत और सौहार्दपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में संघर्ष के बाद आज आपको समस्याओं से राहत मिलेगी। संतान की प्रगति देखकर आप प्रसन्न होंगे। आज अचानक आपको कोई ऐसा काम करना पड़ सकता है जिसके लिए आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव की जरूरत पड़ सकती है। अगर आप पैसों की तंगी से जूझ रहे थे तो आज आपको इससे राहत मिल सकती है। छात्रों को परीक्षा में सफल होने के लिए अधिक प्रयास करने की आवश्यकता होगी।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

वृष: भाई-बहनों के सहयोग से काम पूरे होंगे

वृष राशि वालों की ग्रह स्थिति आज अच्छी है। भाई-बहनों के सहयोग से सभी काम धीरे-धीरे पूरे होंगे। दोस्तों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं, लेकिन उसमें व्यवधान आ सकता है। कार्यक्षेत्र में काम करते समय आज आपको संभलकर रहना होगा, नहीं तो शत्रु परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। शाम को अचानक कोई लाभकारी समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने घर के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी करेंगे, लेकिन आपको अपनी जेब का भी ध्यान रखना होगा। धार्मिक कार्यों में भी आज रुचि बढ़ेगी और आप घर में किसी पूजा का आयोजन कर सकते हैं।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

मिथुन (Gemini): आपका कारोबार फलेगा-फूलेगा

मिथुन राशि के लोगों को आज अपने आसपास के लोगों से संभलकर रहना चाहिए। दफ्तर में आपकी अप्रत्याशित तरक्की को देखकर सब हैरान होंगे और आपके शत्रु भी बढ़ेंगे। आज आप अपने मनोरंजन पर बजट से बाहर जाकर खर्च कर सकते हैं और इस कारण परिजन परेशान रहेंगे। व्यवसाय में नए सौदे हो सकते हैं और आपको भविष्य में इसका लाभ देखने को मिलेगा। आपके व्यवसाय में तेजी रहेगी। परिवार के बीच संतुलन देखने को मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आध्यात्मिक पक्ष और परोपकार की भावना प्रबल रहेगी। आज शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

कर्क: आर्थिक परेशानी खत्म होगी

कर्क राशि का दिन अच्छा दिख रहा है। आज यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आज आप अपने भाइयों की मदद के लिए आगे आएंगे। अगर आपने कहीं निवेश करने का मन बनाया है तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों की शिक्षा के क्षेत्र में आ रही आर्थिक समस्या समाप्त होगी और उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। आप काम और घर के बीच संतुलन बनाने में असफल हो सकते हैं। आज आप कोई और काम बिगड़ने की आशंका से परेशान रहेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।

सिंह : जीवनसाथी के साथ भविष्य के मामलों पर चर्चा होगी

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही प्रतिकूल रह सकता है। व्यापार में आज कोई बड़ा घाटा हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें और आंख कान दोनों खोलकर काम करें। अगर आज आप किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ भविष्य को लेकर चर्चा करेंगे। अगर आप अपनी नौकरी और व्यापार में सुधार करना चाहते हैं तो आपको आलस्य छोड़कर अपने काम पर ध्यान देना होगा। परिवार में प्रेम और उत्साह रहेगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। आज शाम का समय आप किसी मांगलिक समारोह में बिताएंगे।

आज भाग्य का 73% आपके पक्ष में रहेगा। पिता से आशीर्वाद लें, सूर्यदेव को जल चढ़ाएं।

कन्या: मन में उत्साह रहेगा

कन्या राशि वालों का भाग्य उनका साथ दे रहा है और सरकारी क्षेत्र में आज आश्चर्यजनक परिणाम मिलने से उत्साह बढ़ेगा। भविष्य में लाभ पाने के लिए कोई शॉर्टकट न आजमाएं। यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए उत्साहित रहेंगे। शाम के समय परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है इसलिए भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। आज परिवार के बच्चे आपसे कोई मांग कर सकते हैं, जिसे आप पूरा करेंगे। जीवनसाथी के लिए आज कोई उपहार खरीद सकते हैं।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें, चंद्रमा को दूध से अर्घ्य दें।

तुला: फिजूलखर्ची से भी बचना होगा

तुला राशि वालों का आज का दिन व्यस्तता भरा रह सकता है। आज आपको अपने व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है जिसका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा। परिवार में आज एक साथ कई काम निपटाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपको फिजूलखर्ची से भी बचना होगा और संतुलन बनाकर चलना होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी आज आपको परेशान करने के लिए आगे आएंगे, लेकिन आप अपने साहस और सूझबूझ से सभी को परास्त कर देंगे। विदेश में पढ़ने वाले छात्रों को शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। प्रेम जीवन में शांति का अनुभव करेंगे।

आज भाग्य का 71% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

वृश्चिक: पुराने झगड़ों से छुटकारा मिलेगा

वृश्चिक राशि के सितारे आज साथ दे रहे हैं। यदि आज आपका कोई सरकारी कार्य अटका हुआ है तो वह आज पूरा हो सकता है, लेकिन यदि आज आपके पिता की तबीयत बिगड़ती है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। किसी वरिष्ठ अधिकारी की मदद से आपको पुराने झगड़ों से छुटकारा मिलेगा। आज मन में निराशाजनक विचारों को न आने दें, समय बहुत ही अनुकूल है। राजनीति से जुड़े लोगों के प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। शाम को आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।

धनु: किसी को धन सोच-समझकर दें

धनु राशि वालों के हाथ आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आज आपको नए संपर्कों से लाभ मिलेगा या आपके व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है, इसलिए आज का दिन आपको भरपूर मुनाफ़ा देगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आपके सहकर्मी आपकी सलाह से काम करते नजर आएंगे, जिससे आपको प्रसन्नता की अनुभूति होगी। यदि ससुराल में कोई आपसे कर्ज मांगता है तो सोच समझकर दें क्योंकि उसके वापस आने की संभावना कम है। गृहस्थ जीवन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। शाम के समय किसी शुभ अवसर पर जाने का मौका मिलेगा। भाइयों के साथ प्यार से पेश आएं। संतान के विवाह का प्रस्ताव आज आ सकता है।

आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान कृष्ण को मक्खन और मक्के का भोग लगाएं।

मकर राशि : व्यापार में लाभ होगा

मकर राशि वालों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यदि आपने अपने व्यापार में किसी को पैसा उधार दिया है तो आज उसे वापस पाने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भाग लेने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपको मातृ पक्ष से भी सहयोग मिलेगा। लेन-देन में लाभ होगा। अगर आप किसी बैंक या संस्थान से कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए दिन शुभ रहेगा। शाम के समय धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

कुम्भ राशि: आध्यात्म और धर्म में रुचि बढ़ेगी

कुंभ राशि के लोगों को आज करियर के संबंध में अहम जानकारी मिल सकती है। आज आपको अपने भविष्य के लिए कुछ नई योजनाएं बनाने का अवसर मिलेगा। सरकारी अधिकारियों के सहयोग से आज पूरे दिन आपको लाभ उठाने का अवसर प्राप्त होगा। आज आपकी बौद्धिक और तार्किक क्षमता में वृद्धि होगी, लेकिन यदि आप दूसरे लोगों की भी सुनते हैं तो भविष्य में लाभ होगा। घरेलू जीवन में कुछ तनाव हो सकता है। जीवनसाथी आज आपसे कुछ नाराज़ हो सकता है, उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। अध्यात्म और धर्म में रुचि बढ़ती हुई नजर आएगी और आज कुछ धार्मिक स्थलों पर जाने की योजना भी बनाएंगे। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि (Pisces): सहयोगियों से सावधान रहें

मीन राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन आपकी कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा और लाभकारी स्थितियों का निर्माण होगा। छात्रों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा और भविष्य की रणनीति पर काम करेंगे। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं और ईर्ष्यालु सहयोगियों से सावधान रहें क्योंकि वे आपका काम बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे। घर के बुजुर्ग सदस्यों से आपके कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उनकी बात धैर्य से सुनें और उन्हें खुश रखें। लंबे समय से आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था तो आज मिल सकता है। ननिहाल को पार्टी से सम्मान मिलता दिख रहा है।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं।

 

Show More

One Comment

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page