M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

बदमाशों से मुकाबला करते हुए घायल हुई हापुड़ की बेटी जिंदगी से हारी ज़ंग,हुआ निधन,हापुड़ में शोक की लहर

हापुड़। गाजियाबाद से बीटेक की क्लास अटेंड करके हापुड़ लौट रही छात्रा को लूटपाट कर घायल करनें के मामलें में रविवार शाम आखिरकार जिंदगी से लड़ते हुए जंग हार गई। उनके निधन की सूचना पर मौहल्लेंवासियों व शहर में शोक की लहर दौड़ गई।

हापुड़ के पन्नापुरी निवासी व रेलवें में लोको पायलट रविंद्र सिंहकी बेटी कीर्ति सिंह गाजियाबाद के ABES इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक फर्स्ट ईयर की छात्रा है। 27 अक्टूबर की शाम वो अपनी फ्रेंड दीक्षा के साथ कॉलेज से ऑटो लेकर हापुड़ आ रही थी।

रास्ते में डासना फ्लाई ओवर के नजदीक बाइक सवार दो बदमाश आए। उन्होंने ऑटो के साइड में बैठी कीर्ति से मोबाइल लूटने का प्रयास किया। कीर्ति ने मोबाइल नहीं छोड़ा तो बदमाशों ने झटका देकर उसे ऑटो से नीचे गिरा दिया। वो सिर के बल सड़क पर गिरी और उसके सिर की हड्डी टूट गई है। वो गाजियाबाद के यशोदा हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जंग लड़ते हुए हार गई। उनके निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ गई।

मसूरी थाना पुलिस ने इस मामले में शनिवार देर शाम एक लुटेरे को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी बोबिल उर्फ बलवीर से लूटा गया मोबाइल रिकवर हो गया है। बोबिल के दूसरे साथी जितेंद्र उर्फ जीतू की तलाश जारी है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page