M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को लोकसभा व विधान सभा में आरक्षण देकर महिलाओं का मान सम्मान बढ़ाया है- सुषमा सिंह


हापुड़। महिला मोर्चे सम्मेलन को गोयल रीजेंसी पिलख्वा में संबोधित करते हुए सुषमा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को लोकसभा व विधान सभा में आरक्षण देकर महिलाओं का मान सम्मान बढ़ाया है अब महिलाएं देश और प्रदेश के सबसे बड़ी पंचायत में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाएंगी महिलाओं का है आरक्षण बिल बहुत लंबे समय से सदन में लंबित था परंतु भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार ने निश्चय किया था कि यह बिल अवश्य लाना है और यह बिल इतिहास के सुनहरे पन्नो में दर्ज हो गया है भारतीय जनता पार्टी ने सदैव महिलाओं को आगे रखकर सम्मान दिया है आज भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की सरकार व प्रदेश की सरकार सभी जगह महिलाओं को आगे बढ़ने का कार्य कर रही है जिला अध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा कि आप सभी जानती हैं रैपिड रेल का उद्घाटन हो गया है इसको भी महिला ही चलाएंगी विरोधी पार्टियों कभी नहीं चाहती थी कि महिलाओं को विधानसभा और संसद में आरक्षण मिले परंतु मोदी सरकार की नीतियों के आगे उनकी एक न चाली और यह बिल पास ना चाहते हुए भी उन्हें करना पड़ा क्योंकि यह जानते थे कि यदि इस बिल का विरोध किया तो पूरे भारत में उनकी छवि पर जनता संदेह करेगी इसलिए उन्हें बिल के पक्ष में वोट करना पड़ा अन्यथा अगर इतनी ही महिलाओं की चिंता होती तो कितनी ही बार कांग्रेस की और अन्य दलों की सरकारी केंद्र में रही है परंतु किसी ने भी इस विषय में नहीं सोचा है इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर भाजपा की सरकार जिन भी प्रदेशों में होती है वहां पर महिलाओं को अपने आप में ही सुरक्षा की भावना महसूस होती है आप सब नहीं यह देखा होगा कि उत्तर प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई है तभी से महिलाओं के प्रति अपराध के ग्राफ में कमी आई है और धीरे-धीरे जीरो टॉलरेंस नीति पर भाजपा सरकार कार्य कर रही है चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो चाहे नौकरी का क्षेत्र हो उत्तर प्रदेश में भी सभी क्षेत्रों में महिलाओं को बढ़ावा मिल रहा नारी को एक शक्ति के रूप में भारत में पूजा जाता है और यह नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करके सरकार ने महिलाओं को बढ़ावा दिया है।

इस अवसर पर श्रीमती लज्जा गर्ग पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष कार्यक्रम संयोजक श्रीमती कविता माधरे क्षेत्रीयमंत्री भाजपा ब्लॉक प्रमुख हापुड़ श्री मती ममता तेवतिया , विभु बंसल चेयरमैन पिलख्वा नगर पालिका मोहन सिंह राजीव सिरोही अनिरूद्ध कस्तला,शलेंद्र राणावत
पायल गुप्ता जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा हापुड़ अंशुल गोयल मनीष महेश्वरी सचिन पुंडर किरण त्यागी इस कार्यक्रम के जिले के सयोजक पुनीत गोयल भी रहे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page