M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

बच्चे की फोटो स्टेटस पर डालने से विवाद, परिजनों ने जताई आपत्ति, दो हिरासत में,संगठनों ने की कार्रवाई की मांग

बच्चे की फोटो स्टेटस पर डालने से विवाद, परिजनों ने जताई आपत्ति, दो हिरासत में,संगठनों ने की कार्रवाई की मांग

हापुड़।

थाना पिलखुवा क्षेत्र के मोहल्ला छिद्दापुरी में एक बच्चे की फोटो वाट्सएप स्टेटस पर डाले जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्चे के परिजन कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। बाद में विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए, जिससे माहौल गरम हो गया।

जानकारी के अनुसार छिद्दापुरी में रोज़ा इफ्तारी के समय पड़ोस में रहने वाले सगीर के घर उसके पुत्र नौशाद ने पांच वर्षीय बच्चे आर्यन को टोपी पहनाकर उसकी फोटो खींच ली। आरोप है कि बाद में यह फोटो वाट्सएप स्टेटस पर लगा दी गई। कुछ समय बाद फोटो बच्चे के परिवार तक पहुंची तो उन्होंने आपत्ति जताई और इसे धार्मिक भावना से जुड़ा विषय बताया।
सुबह परिजन शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे। इसकी सूचना मिलने पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, हिंदू रक्षा दल और हिंदू जागरण मंच से जुड़े कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को गंभीरता से लेते हुए सगीर और उसके एक पुत्र को हिरासत में ले लिया। वहीं फोटो स्टेटस पर लगाने वाला दूसरा पुत्र घर से निकल गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।

थाना प्रभारी मनीष
चौहान ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page