रॉग साइड बाईक ने स्कूटी में मारी टक्कर, स्कूटी सवार युवती की मौत

हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र मेंरॉग साइड बाईक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार थाना सिंभावली निवासी भूपेंद्र बबाइक पर अपनी पुत्रियों लाडली और लवी के साथ रॉग साइड कुचेसर रोड चौपला की ओर आ रहा था। दूसरी ओर सिखेड़ा गांव निवासी शबा स्कूटी से अपने घर लौट रही थी। कुचेसर चौपला के पास दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई, जिसमें भूपेंद्र और शबा घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शबा की हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। थाना बाबूगढ़ प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।











