M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

रीता शर्मा हत्याकांड का खुलासा: गृहक्लेश के चलते पति ने दो कर्मचारियों को 5 लाख रुपए की सुपारी देकर कराई थी पत्नी की हत्या, साड़ी के पैसे के नाम से बनाया गया था, रकम वसूलने को कोडवर्ड, गिरफ्तार

रीता शर्मा हत्याकांड का खुलासा: गृहक्लेश के चलते पति ने दो कर्मचारियों को 5 लाख रुपए की सुपारी देकर कराई थी पत्नी की हत्या, साड़ी के पैसे के नाम से बनाया गया था, रकम वसूलने को कोडवर्ड, गिरफ्तार

हापुड़(यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में सोमवार सुबह हुई रीता शर्मा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए पति सहित तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। पति ने पांच लाख रुपए सुपारी देकर दो दोस्तों से पत्नी की हत्या करवाई थी । आरोपियों ने साड़ी के पैसे के नाम से रकम वसूलने के लिए कोडवर्ड बनाया था।

जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ क्षेत्र के मोहम्मदपुर रूस्तमपुर गांव में सोमवार सुबह रीता शर्मा की गला काटकर हत्या कर दी थी। घटना के समय पति राहुल शर्मा किसी विवाह समारोह में बाहर गया था। घर आने पर उसने लूट का विरोध करने पर पत्नी की हत्या की बात कही थी। इसी दौरान मृतका के मायकेवालों ने लूट या चोरी की कहानी को झूठा बताया था और हत्या का आरोप पति व उसके परिजनों पर लगाया है।

पीड़ित परिवार ने बताया कि आरोपी पति राहुल के गांव की ही एक महिला से अवैध संबंध थे, जिसको लेकर रीता के साथ अक्सर मारपीट होती थी। इसी वजह से उसकी हत्या की गई।



एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने बताया कि मायकेवालों की तहरीर पर आरोप पति राहुल शर्मा, सास गायत्री शर्मा, ससुर विनोद शर्मा और गांव की निवासी एक महिला पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



एसपी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी पति ने पत्नी से छुटकारा पाने के लिए अपने दो परिचितों शेरअली उर्फ शेरा व फिरोज
के साथ पांच लाख रुपए की सुपारी देकर हत्या करवाई थी। घटना के स्वयं मौके पर मौजूद था।



उन्होंने बताया कि आरोपी दोस्तों ने पांच लाख रुपए की रकम वसूलने के लिए साड़ी के पैसे के नाम से कोडवर्ड बनाया गया था।



पूछताछ का विवरण:-



गिरफ्तार. आरोपी पति राहुल शर्मा ने पूछताछ करने पर बताया कि मेरा अपनी पत्नी से घर की कलह व उसकी बीमारी में काफी रुपया खर्च होने को लेकर विवाद होता रहता था, जिसके चलते मेंने अपने प्लास्टिक के कारोबार में काम करने वाले अपने गाँव के ही शेरअली उर्फ शेरा व फिरोज के साथ मिलकर हत्या करने का प्लान बनाया तथा हम तीनों ने योजनाबद्ध तरीके से मिलकर दिनांक 02/02/2026 की रात्रि समय करीब 08.30 बजे कम्बल से रीता का गला व मुंह दबाकर चाकू से वार कर हत्या की थी। हत्या करने के बाद मैं अपने बचाव के लिये ग्राम नानई में शादी में फोटो खिंचवाकर अपनी मोटरसाईकिल से अपनी दूसरी दुकान चाँदपुर (बिजनौर) में जाकर सो गया तथा सुबह करीब 4 बजे घर के लिये चला और घर आकर मैंने अपने परिवार को घर में चोरी/लूट व रीता की हत्या होने की सूचना दी थी।







Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page