M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

फर्जी बिजलीकर्मी बनकर अवैध वसूली करने वालें दो नटवर लाल गिरफ्तार,भेजा जेल

फर्जी बिजलीकर्मी बनकर अवैध वसूली करने वालें दो नटवर लाल गिरफ्तार,भेजा जेल

हापुड़। थाना सिंभावली क्षेत्र में ऊर्जा निगम के कर्मचारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। फर्जी तरीके से मीटरों से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी का डर दिखाकर उपभोक्ताओं से अवैध धन वसूलने वाले तीन युवकों में से दो को ऊर्जा निगम की टीम ने मौके से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि कस्बा सिंभावली के हरोडा मोड़ क्षेत्र से एक उपभोक्ता ने फोन कर सूचना दी थी कि तीन युवक खुद को ऊर्जा निगम का कर्मचारी बताकर घरों और दुकानों पर पहुंच रहे हैं। आरोपी उपभोक्ताओं के विद्युत मीटरों की सील तोड़कर उनमें छेड़छाड़ कर रहे थे और बिजली चोरी का भय दिखाकर उनसे पैसे की मांग कर रहे थे। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उपखंड अधिकारी रमेश कुमार और अवर अभियंता रजनीश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने मौके पर जांच की तो तीन युवक संदिग्ध गतिविधियां करते मिले। जब उनसे पूछताछ की गई तो वे ऊर्जा निगम का कर्मचारी होने का कोई वैध प्रमाण नहीं दिखा सके।

जांच के दौरान टीम ने दो आरोपियों को मौके से पकड़ लिया, जबकि उनका तीसरा साथी मौका पाकर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जिला बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के खुजावास गांव निवासी आकाश पुत्र श्रीपाल और थाना गुलावठी क्षेत्र के बराल गांव निवासी हर्ष पुत्र विनोद कुमार के रूप में हुई है। वहीं तीसरा आरोपी नितिन मौके से फरार बताया जा रहा है। टीम ने जब आरोपियों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से एक अवैध स्मार्ट विद्युत मीटर और मीटर सीलिंग बुक बरामद हुई। इससे स्पष्ट हो गया कि आरोपी फर्जी तरीके से खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर उपभोक्ताओं के मीटरों से छेड़छाड़ कर अवैध धन उगाही कर रहे थे।
ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने मामले की लिखित शिकायत सिंभावली थाने में दी। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि अवर अभियंता रजनीश कुमार की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आकाश और हर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि फरार आरोपी नितिन की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद यह भी पता लगाया जाएगा कि इस गिरोह ने अन्य किन-किन क्षेत्रों में इसी तरह की ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया है।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page