M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

प्लॉट बेचने के नाम पर बुजुर्ग महिला से 61 लाख रुपये की ठगी, रूपये वापस मांगने पर बेटे से 50 हजार रुपए लूटने का आरोप ,6 लोगों पर एफआईआर दर्ज

प्लॉट बेचने के नाम पर बुजुर्ग महिला से 61 लाख रुपये की ठगी, रूपये वापस मांगने पर बेटे से 50 हजार रुपए लूटने का आरोप ,6 लोगों पर एफआईआर दर्ज

हापुड़। जिला गाजियाबाद के गांव मसौता निवासी महिला ने छह लोगों पर प्लॉट बेचने के नाम पर 61 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने महिला के पुत्र को सबली रोड पर नशीला पदार्थ सुंघाकर पीटा और उनके जरूरी दस्तावेज व 50 हजार रुपये लूट लिए। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

गांव मसौता निवासी गजेंद्र सिंह तोमर ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि गांव लाखन पवन कुमार ने उनकी मां को बताया कि दिल्ली निवासी मोहन बिहारी अपनी जमीन पर प्लॉटिंग कर ने 400 वर्गगज का प्लॉट रहा है। पवन खरीदने का झांसा दिया।

पवन ने इसके लिए बिहारी, सुरेश, प्रमोद, शरद केदार, विपिन केदार से उनकी बात कराने का आश्वासन दिया। पवन की बातों पर विश्वास कर उनकी मां ने बयाने के तौर पर विभिन्न तिथियों व मदों में अपने खाते से 61
लाख की धनराशि मोहन बिहारी के खाते में ट्रांसफर कर दी। इसके बाद भी आरोपियों ने प्लॉट का इकरारनामा उनकी मां के नाम नहीं कराया।

धौलाना तहसील में जानकारी करने पर उन्हें पता चला कि मोहन बिहारी ने प्लॉट का इकरारनामा पहले ही किसी को कर रखा है। 22 सितंबर 2025 को वह हापुड़ न्यायालय में अपना विधि व्यवसाय का कार्य कर रहे थे। इसी बीच पवन कुमार ने प्लॉट से
संबंधित बातचीत करने के लिए उन्हें सबली रोड पर बुलाया। घात लगाए बैठे लोगों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर मारपीट करते हुए उनके जरूरी दस्तावेज व उनकी फीस के रखें 50 हजार रुपये लूट लिए।



सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पवन कुमार, प्रमोद कुमार, मोहन बिहारी लाल, शरद केदार, विपिन केदार व सुरेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page