M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को शराब पिलाकर बनाएं संबंध, अश्लील वीडियो बनाकर दोस्तों से संबंध बनानें का डाला दबाव,विरोध करने पर छत से फेंका

प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को शराब पिलाकर बनाएं संबंध, अश्लील वीडियो बनाकर दोस्तों से संबंध बनानें का डाला दबाव,विरोध करने पर छत से फेंका

हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसाकर जबरन शराब पिलाकर संबंध बनाएं और अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर प्रेमी ने दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव डाला। पीड़िता द्वारा इंकार करने पर उसे नलकूप की छत से नीचे फेंक दिया, जिससे छात्रा के पैर की हड्डी टूट गई।

पिलखुवा के मोहल्ला निवासी छात्रा ने बताया कि वह फैक्टरी में अपनी मां के साथ काम करने के साथ-साथ कक्षा 11 में पढ़ती है। एक गांव निवासी युवक से उसकी जान पहचान है। 28 अक्तूबर को युवक उसे बाइक पर बैठाकर जंगल स्थित नलकूप पर ले गया, जहां पहले से उसके दो साथी मौजूद थे। आरोप है कि तीनों युवकों ने शराब पी और उसे भी जबरन पिलाई। जिसके बाद युवक ने किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। वहीं आरोपी के दोस्तों ने भी उसके साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे नलकूप की छत से नीचे फेंक दिया, जिसमें उसके पैर की हड्डी टूट गई। आरोपियों ने शिकायत करने पर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। छात्रा ने घर पहुंचकर सारे मामले की जानकारी अपनी मां को दी। जिसके बाद किशोरी ने परिजनों के साथ चौकी पहुंचकर तहरीर दी। आरोप है कि चौकी पुलिस पिछले 15 दिन से कार्रवाई का आश्वासन दे रही है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, इससे उन्हें जान का खतरा बना हुआ है।

थाना प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने बताया कि मामलें में जांच शुरू कर दी है।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page