M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

प्रचार के अंतिम दिन बहू मां ने बेटे मनीष सिंह के लिए घर घर जाकर मांगा समर्थन,स्व.धर्मपाल सिंह की तर्ज पर होगा क्षेत्र का चहुमुखी विकास-सुषमा सिंह,सुनयना

हापुड़़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।

हापुड़़ सदर सीट से बसपा प्रत्याशी मनीष सिंह मोनू की माता सुषमा सिंह व पत्नी सुनयना सिंह ने प्रचार के अंतिम दिन पूरी ताकत से विभिन्न क्षेत्रों में बसपा प्रत्याशी के समर्थन में
महिलाओं के साथ जनसंपर्क वोट मांगे और मनीष को सफल बनाने की अपील की।

हापुड़़ से दो बार विधायक व दो बार पालिकाध्यक्ष रहे स्व. धर्मपाल सिंह की पत्नी सुषमा सिंह व उनकी बहू सुनयना सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि हापुड़ के लोगों ने उनके स्व. धर्मपाल सिंह का दो बार विधायक व दो बार का नगर पालिका चेयरमैन का कार्यकाल देखा। इस दौरान जितना क्षेत्र का विकास हुआ उतना कभी नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ इस बार नहीं चलेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी लोग वोट जरूर करे। वोट प्रतिशत बढ़ने से उनकी भारी अंतर से जीत होगी।



उन्होंने कहा कि मोनू के विजयी होनें के बाद क्षेत्र का चहुंमुखी विकास बिना किसी भेदभाव के किया जायेगा। उन्होंने भावुक होकर मोनू के पक्ष में मतदान करनें की अपील की। जिस पर उपस्थित महिलाओं व अन्य ने मोनू के समर्थन में अपनी सहमति देते हुए जीत की दुआ की।



उधर बसपा के प्रत्याशी मनीष सिंह मोनू ने कहा कि इस बार हापुड़ सीट पर फिर से बसपा का परचम लहरेगा। भाजपा सरकार की नीतियों से जनता परेशान हो गई है। जनता अब बदलाव करेगी।



मनीष सिंह ने कहा कि बसपा सर्व समाज के हित की बात करती है और उसी उद्देश्य पर काम करती है। बसपा के शासन काल में अफसरशाही हावी नहीं थी। लेकिन भाजपा सरकार में अफसर व मंत्री जनता को गुलाम समझते है।



इस दौरान मनीष सिंह का कई स्थानों पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं लोगों ने मनीष की हौंसला अफजाई की।










Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page