M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे गोली लगने से हुए घायल, गिरफ्तार

हापुड़ । एसओजी और नगर पुलिस की संयुक्त टीम की मंगलवार रात को बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की है। पुलिस ने उपचार के लिए बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार एसओजी टीम क्षेत्र में मंगलवार की रात को गश्त कर रही थी। मुखबिर ने सूचना देकर बताया कि बाइक सवार बदमाश लूट की घटना की फिराक में रामपुर रोड से आने वाले है। एसओजी प्रभारी पटनीश कुमार ने कोतवाली नगर प्रभारी रघुराज सिंह को मामले की जानकारी दी। एसओजी टीम और नगर पुलिस ने रामपुर रोड पर वाहनों की चेकिंग करना शुरू कर दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में बहादुरगढ़ निवासी अरबाज व
बुलन्दशहर निवासी सारिक गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने इनके कब्जे से बाईक, तंमचे,सोनें के पांच कुंडल , मोबाइल बरामद किए।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके विरुद्ध लूट एवं गैगस्टर आदि के करीब एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page