पुलिस मुठभेड़ में तीन गौतस्कर गिरफ्तार, पशु, तंमचा व उपकरण बरामद

पुलिस मुठभेड़ में तीन गौतस्कर गिरफ्तार, पशु, तंमचा व उपकरण बरामद
हापुड़।।
थाना कपूरपुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक मुठभेड़ में तीन गौतस्करों को गिरफ्तार कर पशु, एक तमंचा और तस्करी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए हैं।
प्रभारी रघुराज सिंह ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गौकशी की कोशिश को घूम रहे तीन गौतस्करों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार गौतस्कर कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर निवासी जफर और परवेज, तथा गांव करनपुर निवासी यासीन है। ये आरोपी लंबे समय से गौ तस्करी में संलिप्त थे और पशुओं को अवैध तरीके से ले जाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद पशु के अलावा एक अवैध तमंचा और तस्करी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए हैं।











