News
पुलिस ने साइबर ठगों से वापस करवाई ठगी की रकम

पुलिस ने साइबर ठगों से वापस करवाई ठगी की रकम
हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के खाते से यूपीआई के माध्यम से धोखाधड़ी कर 139999 रुपये निकाल लिए। जिसका जानकारी होने पर पीडित ने हाफिजपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 97088 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के हदयपुर निवासी नौशाद के खाते से साइबर ठगों ने यूपीआई के माध्यम से 139999 रुपये निकाल लिए थे।











