M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsDelhiNews

लड़कियों को फंसाकर महंगे शौक पूरा करते थे, सोशल मीडिया को बनाया जरिया

लड़कियों को फंसाकर महंगे शौक पूरा करते थे, सोशल मीडिया को बनाया जरिया

Ghaziabad  : गाजियाबाद की शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने चार ऐसे शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो एक विशेष वर्ग की लड़कियों को अपना शिकार बनाया करते थे। पकड़े गए बदमाशों में एक बदमाश नाबालिग है, जिसके कब्जे से पुलिस ने दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

क्या है पूरा मामला
गाजियाबाद की टीला मोड़ पुलिस ने सलमान पुत्र लोमान, शाहिद उर्फ भूरा पुत्र सलाउद्दीन, निखिल पुत्र बनवारी को गिरफ्तार किया है। जबकि इनका एक साथी नाबालिग है। पुलिस द्वारा पकड़े गए चारों अभियुक्तों ने एक संगठित गिरोह बनाया हुआ था। उस गिरोह के जरिये ही चारों विशेष समुदाय की लड़कियों को अपना शिकार बनाते थे। सोशल साइट के जरिए पहले उनसे दोस्ती करते थे। दोस्ती होने के बाद उनके साथ शारीरिक संबंध बनाते थे। इतना ही नहीं, इस दौरान उन लड़कियों की वीडियो भी बनाते थे। उसके बाद उक्त लड़की के जिस्म से सभी खेलते थे। वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर ये चारो लड़कियों को धमका कर उनसे रकम भी वसूल करते थे। मजबूर लड़की अपने घर से कभी रुपये व कभी जेवर लाकर देती थी।

महंगे शौक पूरा करने के लिए लड़कियों को फंसाते थे
टीला मोड़ थाना क्षेत्र के एसीपी सूर्य बली मौर्य ने बताया कि ये चारों महंगे शौक पूरा करने और मौज मस्ती करने के लिए अपना एक गिरोह बनाया और ग्रुप बनाने के बाद लड़कियों को उस में फंसाकर उनकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। हालांकि अभी तक पुलिस के पास दो ही लड़कियों की शिकायत आई है, लेकिन पुलिस इस बात की भी तफ्तीश कर रही है कि इस गिरोह ने अब तक कितनी लड़कियों को अपना शिकार बनाया है। जिस तरीके से इन चारों ने अपना एक गिरोह बनाया और विशेष वर्ग की लड़कियों को टारगेट कर उसे दोस्ती कर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए और पैसों के लिए ब्लैकमेल किया।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page