M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

स्कूल कालेजों में छात्राओं को गुड टच एवं बैड टच की दी जानकारी

हापुड़-
जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय और मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम के निर्देशन में जनपद में चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5 में सोमवार को स्कूल कालेजों में छात्राओं को गुड टच एवं बैड टच की जानकारी दी।
,राजकीय हाई स्कूल हिम्मतपुर,राजकीय इण्टर कॉलेज सिखेड़ा,राजकीय इण्टर कॉलेज खिचरा,राजकीय हाई स्कूल लालपुर व अन्य विद्यालयों की छात्राओं को मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत गुड टच व बैड टच के विषय में बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराध के कारण बच्चों को सुरक्षित रहने के लिये गुड टच व बैड टच बीच अन्तर करने की जानकारी प्रदान की गयी एवं इससे सम्बन्धित वीडियो दिखाए गये,ताकि बच्चों को गुड टच व बैड टच के बीच अन्तर समझने में जागरूक हो सकें। और वे अपनी सुरक्षा व इसके बारे में समझ विकसित कर सकें। इसके साथ ही प्रत्येक विद्यालय में इस विषय पर जागरूकता हेतु एक नोडल नियुक्त किया गया जो आगे भी बच्चों को जागरूक करेंगे।
कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं निराश्रित महिला पेंशन,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पॉनसरशिप आदि की जानकारी दी गयी तथा विभिन्न हेल्प नम्बरों जैसे महिलाओं की सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंम्बर 1090 वूमेन पावर,181 महिला हेल्पलाइन,1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,1098 चाइल्डलाइन,1930 साईबर हेल्पलाइन,101 अग्नि शमन सेवा,108 एम्बुलेन्स सेवा आदि की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर सोनिया सेन्टर मैनेजर वन स्टॉप सेन्टर, पुलिस विभाग, उक्त स्कूल/कॉलेजों के प्रधानाचार्य/अध्यापकगण आदि उपस्थित रहे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page