परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों ने टीईटी थोपे जाने के विरोध में काली पट्टी बांधकर किया शिक्षण कार्य

हापुड़।
वर्ष 2011 से पूर्व शिक्षकों पर टीईटी थोपे जाने के विरोध में टीचर फैडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर जिले के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य किया।
शिक्षक नेता नीरज चौधरी ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों शिक्षक 24 ओर 25 फरवरी को भी बांह पर काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य करेंगे एवं दिनांक 26 फरवरी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हापुड़ के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे । मार्च के तीसरे सप्ताह में दिल्ली में रैली आयोजित की जाएगी।
शिक्षकों की मांग है,कि आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व के शिक्षकों को जब तक टेट अनिवार्यता से छूट प्रदान नहीं की जाएगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष संदीप सिरोही ने मांग करते हुए कहा कि सरकार को इस निर्णय को वापिस लेकर शिक्षकों को उचित सम्मान देना होगा,अन्यथा विरोध चलता रहेगा।
इस अवसर पर शिक्षक संजय कुमार,जफर,अंकुर त्यागी,अमित कुमार,अमरजीत,आबिद अली,कंचन,सुधा यादव,कपिल कुमार आदि मौजूद रहे।












