fbpx
News

पिकअप से हुई थ्रीव्हीलर की टक्कर, एक की मौत


हापुड़।
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद फ्लाईओवर पर पंक्चर खड़े पिकअप से एक अनियंत्रित थ्रीव्हीलर टकरा गया। दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया।

दिल्ली के संगम विहार के नजर मोहम्मद गुरूवार देर रात अपने परिवार के साथ पिकअप से अपने गांव बदायूं के नसरूल जा रहे थे। जैसे वही वह नेशनल हाईवे-9 पर स्थित गालंद फ्लाईओवर पर पहुंचे अचानक से टायर पंक्चर हो गया। इस पर नजर मोहम्मद ने पिकअप काे हाईवे किनारे खड़ा कर दिया था। इसी बीच पीछे से आए थ्रीव्हीलर ने अनियंत्रित होकर पिकअप में टक्कर मार दी। दुर्घटना में नजर मोहम्मद सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर नजर ने दम तोड़ दिया था। पिलखुवा कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक के पिता आस मोहम्मद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायलों का उपचार जारी है।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page