M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पालिकाकर्मियों द्वारा देवी देवताओं की मूर्तियों को कूड़े के खत्ते में डालने पर श्रद्धालुओं में रोष व्यक्त, बताया हिंदुओं की आस्था का अपमान

हापुड़।

देवी देवताओं का यह अपमान कांग्रेस जन नहीं सहेगा — विक्की शर्मा.

हापुड़। रोजाना की तरह शुक्रवार को भी कांग्रेस नेता विक्की शर्मा चंडी मैया के दर्शन के लिए चंडी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने नगरपालिका परिषद के कर्मचारियों द्वारा देवी देवताओं की मूर्तियों को कूड़े की गाड़ी में भरते हुए देखा। विक्की शर्मा ने कहा हैं कि हर रोज वे चंडी मंदिर मैया के दर्शन के लिए जाते हैं। लेकिन जब शुक्रवार को उन्होंने मंदिर में देवी देवताओं की मूर्तियों को कूड़े की गाड़ी में डालते हुए देखा तो उन्हें बड़ी आहत पहुंची। नगरपालिका परिषद के कर्मचारियों के इस कृत्य पर उन्होंने गहन रोष व्यक्त किया हैं। विक्की शर्मा ने आरोप लगाया हैं कि नवरात्रों में लोगों ने सांझी की देवी देवताओं की मूर्तियों को चंडी मंदिर में एक तरफ एकत्रित किया था जिसे नगरपालिका परिषद और मंदिर समिति की सहमति से कूड़े के खत्तों में प्रवाहित करने के लिए कूड़े की गाड़ी में डाल दिया गया। जो कि बेहद निंदनीय हैं। उन्होंने कहा हैं कि जिन देवी देवताओं की हिंदू अपने घर में पूरे विधि विधान के साथ आराधना करता हैं आज उन देवी देवताओं की मूर्तियों को कूड़े के खत्ते में प्रवाहित करने के लिए कूड़े की गाड़ी में डाला जा रहा हैं। उन्होंने ये भी कहा हैं कि जब सावन के महीने में भगवान शिव को जलाभिषेक के लिए नगरपालिका गंगाजल की व्यवस्था कर सकती हैं तो क्या सांझी की मूर्तियों को विसर्जित करने के लिए नगरपालिका कोई व्यवस्था नहीं कर सकती? जो देवी देवताओं की मूर्तियों को आज कूड़े के खत्ते में प्रवाहित किया जा रहा हैं। विक्की शर्मा ने कहा हैं कि इस कृत्य से हिंदुओं और कांग्रेस जनों की आस्था को ठेस पहुंची हैं। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगरपालिका के इस कृत्य की कांग्रेस जनों ने कड़े शब्दों में आलोचना की हैं और मांग की हैं कि सांझी की मूर्तियों को कूड़े के खत्ते में प्रवाहित न किया जाएं.!!

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page