HapurNewsUttar Pradesh
पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, वीडियो वायरल

हापुड़।
थाना सिम्भावली क्षेत्र मेंइंस्टाग्राम पर फालोअर बढ़ाने के लिए एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया और रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
सिंभावली के बक्सर गांव की पानी की टंकी पर एक युवक चढ़ गया, जीएसटी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इंस्टाग्राम, फेसबुक समेत अन्य प्लेटफार्म पर अपने आप को फेमस व फालोअर बढ़ाने के लिए युवक हद पार कर रहे हैं। टंकी पर देखभाल के लिए एक व्यक्ति को नियुक्त किया है। बावजूद युवक टंकी के ऊपर चढ़ गए और कर्मचारी ने उन्हें रोका- टोका तक नहीं है। किसी राहगीर ने वीडियोक्लिप बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच कराई जाएगी।











