M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

पाकिस्तान को धार्मिक स्थलों के वीडियो व फोटो भेजने वालें व पाकिस्तान गैंगस्टर के दो गुर्गों गिरफ्तार , हापुड़ की धरती से देश को दहलाने की साज़िश कर रहे थे

हापुड़।

जनपद के थाना धौलाना क्षेत्र से पाकिस्तान को धार्मिक स्थलों के वीडियो व फोटो भेजने वालें व पाकिस्तान गैंगस्टर के दो गुर्गों को हापुड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपी दिल्ली के मंदिर और कॉलोनी की फोटो और वीडियो पाकिस्तान भेज रहे थे और पाकिस्तान के गैंग से सोशल मीडिया पर संपर्क में थे। पुलिस ने दोनों संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में जांच एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान अक्षरधाम मंदिर जैसा बड़ा आतंकी हमला करने की फिराक में था।

एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने बताया कि धौलाना पुलिस ने इंडेन गैस एजेंसी मुगल गार्डन धौलाना से दो युवकों थाना धौलाना के मुगल गार्डन पीपलेहड़ा निवासी अजीम राणा पुत्र सलीम राणा और जनपद मेरठ के थाना भावनपुर के ग्राम जई निवासी आजाद राजपूत पुत्र नौशाद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वह सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से आईएसआई समर्थित पाकिस्तान के शहजाद भट्टी गैंग के संपर्क में थे। इसके साथ ही दोनों आरोपियों ने रमेश नगर मेट्रो स्टेशन दिल्ली व उससे सटे सनातन मंदिर व आसपास की कॉलोनी के फोटो वीडियो और लोकेशन पाकिस्तान भेजे थे। इसके साथ ही शहजाद भट्टी गैंग को दोनों आरोपियों ने ग्रेटर नोएडा के रावण मंदिर बिसरख की लोकेशन और फोटो वीडियो भी भेजे थे। आरोपी सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से पाकिस्तान के और लोगों के भी संपर्क में थे और शहजाद भट्टी गैंग को लगातार दिल्ली सहित अन्य जगह की भी फोटो वीडियो और लोकेशन भेजते रहते थे। इसके साथ ही व्हाट्सएप नंबर पर भी आरोपी शहजाद भट्टी से चैट करते थे। आरोपियों ने दिल्ली के एक प्रसिद्ध मंदिर की रेकी भी की थी और उसे मंदिर के आसपास के क्षेत्र के वीडियो भी पाकिस्तान भेजे थे। आरोपी दिसंबर 2025 से पाकिस्तान के शहजाद भट्टी गैंग से जुड़े थे। आरोपी शहजाद भट्टी से लाइव वीडियो चैट भी करते थे। 19 फरवरी 2026 को शहजाद भट्टी के कहने पर व्हाट्सएप पर रमेश नगर मेट्रो स्टेशन दिल्ली के पास सनातन धर्म मंदिर और मंदिर के बाहर की कॉलोनी के वीडियो फोटो भी शहजाद भट्टी को सोशल मीडिया पर भेजे थे और इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा के बिसरख रावण मंदिर की लोकेशन और फोटो वीडियो भी भेजे थे। आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान मंदिरों की लोकेशन और वीडियो फोटो मंगाकर किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। लेकिन इससे पहले ही आईबी के इनपुट पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों संदिग्धों के गिरफ्तार होते ही जांच एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। दोनों संदिग्ध युवकों के संपर्क में और कौन लोग थे और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी करने के लिए जांच एजेंसियां जुट गई है। दोनों संदिग्ध युवको को गिरफ्तार करने के बाद आईबी और एटीएस मेरठ भी युवकों से पूछताछ करने में जुट गई है। पुलिस धौलाना क्षेत्र में दोनों आरोपी युवकों के संपर्क में रहने वाले संदिग्धों की भी जांच कर रही है। पकड़े गए दोनों आरोपियों में से अजीम राणा दिल्ली के एक मॉल में ड्राई फ्रूट्स की बिक्री का स्टाल लगाता था जबकि दूसरा युवक आजाद गुड़गांव में किसी पाइप फैक्ट्री में ठेकेदारी करता है। दोनों आरोपी युवक रिश्तेदार हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page