पर्यावरण बचाने को लेकर साईकिल से महाकुंभ जा रही फ्रांसेसी महिला का ब्रजघाट में हुआ स्वागत

पर्यावरण बचाने को लेकर साईकिल से महाकुंभ जा रही फ्रांसेसी महिला का ब्रजघाट में हुआ स्वागत
हापुड़।

तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पर एक विदेशी श्रद्धालु की यात्रा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है। फ्रांस से आई लीलो नामक महिला ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता दिखाते हुए दिल्ली से प्रयागराज तक की यात्रा साइकिल से करने का निर्णय लिया है।

ब्रजघाट पहुंचने पर गंगा सभा आरती समिति और श्री गंगा सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। लीलो ने मां गंगा की संध्या आरती में शामिल होकर विश्व शांति की कामना की। उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म से उन्हें गहरा लगाव है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के बारे में टीवी और इंटरनेट के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने के बाद उन्होंने यह यात्रा शुरू की। पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्होंने साइकिल को यात्रा का माध्यम चुना।

लीलो ने बताया कि प्रयागराज पहुंचने के बाद वह अपनी साइकिल यात्रा नेपाल तक जारी रखेंगी।

Exit mobile version