ATMS College of Education Menmoms
News

बिजली की समस्याओं को लेकर उघमियों ने की बिजली अधिकारियों से बैठक, समाधान की मांग

हापुड़ । गुरुवार को आई आई ए चैप्टर हापुड़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग हापुड़ के आवास-विकास कॉलोनी कार्यालय पर मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता के साथ एक बैठक करके धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया की बिजली से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की।*

प्रतिनिधिमंडल में सचिव लवलीन गुप्ता ने पूर्व में मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता के साथ की गई बैठकों में बताई गईं समस्याओं तथा दिये गए आश्वासनों का हवाला देते हुए किसी भी समस्या का निस्तारण नहीं होने के विषय में बताया। साथ ही इतने समय में उत्पन्न हुई नई विद्युत समस्याओं को भी मुख्य अभियंता महोदय के समक्ष रखा। लवलीन गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में विद्युत विभाग द्वारा उद्योगों के बिजली बिलों को जारी करने वाले साफ्टवेयर को अपडेट किया गया है, लेकिन उस अपडेट के कारण फैक्ट्रियों के बिजली के बिल गलत बनकर आ रहे हैं। कनेक्शन कटने के डर से उद्यमी को इन गलत बिलों को जमा करके आर्थिक और मानसिक परेशानी को झेलना पड़ रहा है। कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ने बताया कि विद्युत विभाग का रवैया इंडस्ट्रियल एरिया के प्रति बेहद उदासीन है, जिसकी वजह से उद्यमियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छोटी छोटी समस्याओं का भी लम्बे समय तक कोई निस्तारण नहीं होता है। यंग प्रेन्योर सेल के कैप्टन वैभव गुप्ता ने बताया कि विद्युत विभाग में किसी शिकायत को दर्ज कराने कोई जानकारी प्राप्त करने जैसे कामों के लिए भी विभाग से कोई जवाब नहीं मिलता है।*

प्रतिनिधिमंडल ने इस विषय में मुख्य अभियंता को एक ज्ञापन भी दिया। बैठक में उपरोक्त सभी विषयों पर विचार विमर्श करने के बाद मुख्य अभियंता महोदय ने अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता को सभी समस्या अपने संज्ञान में लेकर त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया।

प्रतिनिधिमंडल में सचिव लवलीन गुप्ता, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, वैभव गुप्ता, सुनील जैन, संजीव मेहरा आदि शामिल थे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page