M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

नौकरी का झांसा देकर मसूरी की महिला से गैंगरेप, एफआईआर दर्ज

नौकरी का झांसा देकर मसूरी की महिला से गैंगरेप, एफआईआर दर्ज

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

थाना हापुड़ क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के निकट दो लोगों ने मसूरी की महिला से नौकरी के बहाने गैंगरेप किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मसूरी निवासी एक महिला ने बताया कि उसका अपने पति से तीन चार सालों से विवाद चल रहा है,जिस कारण वह अलग रहती है।

पीड़िता ने बताया कि वह फरवरी माह में कुंभ नहाने गई थी, जहां उसकी मुलाकात वाराणसी निवासी आनंद दुबे से हुई थी। बातों में परिवार चलाने के लिए नौकरी की आवश्यकता थी,जिस पर आनंद ने हापुड़ में किसी भी जगह 15 हजार रुपए माह पर नौकरी व रहने खाने फ्री का आफर दिया।



पीड़िता ने बताया कि इसके बाद गाज़ियाबाद निवासी विशेष गर्ग 11 मई को उनके घर पहुंचा , जहां उसने आनंद से बात करवाकर नौकरी के बहाने हापुड़ ले आया था और खाना खिलाने के बहाने कार में बैठाकर जबरन शराब पिलाकर रेप किया।



पीड़िता के अधिवक्ता पीयूष सक्सेना ने बताया कि घटना के बाद पीड़िता ने 112 पर कॉल करने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसका फोन बंद कर दिया। इसके बाद वे उसे रेलवे स्टेशन माल गोदाम के पास कार से फेंककर फरार हो गए। पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही ना किए जाने के बाद कोर्ट में मामला दायर किया गया।जिस पर कोर्ट ने पुलिस को एफआईआर के आदेश दिए।



थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page