ATMS College of Education Menmoms
News

दोस्ती में फंसाकर महिला टोलकर्मी के एडिट अश्लील फोटो बनाकर युवक कर रहा है ब्लैकमेल, एफआईआर दर्ज

दोस्ती में फंसाकर महिला टोलकर्मी के एडिट अश्लील फोटो बनाकर युवक कर रहा है ब्लैकमेल, एफआईआर दर्ज

, हापुड़ ‌।

थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी व टोलकर्मी ने अपने सहकर्मी युवक पर दोस्ती करने व एडिट अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।

जानकारी के अनुसार हापुड़ निवासी एक युवती ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह मेरठ के एक टोल पर काम करती थी, वहीं पर सागर नामक युवक भी नौकरी करता था, जिससे दोनों के बीच दोस्ती हो गई और एक प्रोग्राम में उनके फोटो खींच लिए थे।

पीड़िता ने बताया कि उसका रिश्ता तय हो गया था, परन्तु सागर ने एडिट फोटो वायरल करने की धमकी देकर रिश्ता तुड़वा दिया और अब वह जबदस्ती अपने साथ शादी का दबाव डाल रहा है।

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मामलें में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page