HapurNewsUttar Pradesh
” संकल्प दौड़” कराने का लेकर डीआईओएस को सौंपा ज्ञापन

हापुड़।
स्वदेशी जागरण मंच की जिला कमेटी द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक भवन में श्रीमती शैलजा कुमारी कार्यवाहक जिला विद्यालय निरीक्षक को जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों को 12 जनवरी से लेकर 23 जनवरी के मध्य संकल्प दौड़ आयोजन कराने हेतु ज्ञापन सौंपा गया जिसका मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों में स्वदेशी वस्तु अपनाकर अपने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है
कार्यवाहक निरीक्षक द्वारा सभी विद्यालयों को संकल्प दौड़ करने का आदेश देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने का आश्वासन दिया गया
ज्ञापन सौंपने वाले में स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक डॉक्टर जीत सिंह, सहसंयोजक नितिन गोयल व मोहित गोयल, घनश्याम कश्यप जी उपस्थित रहे












