उधार चाय पत्ती नहीं देने पर दो पक्षों में हुआ जमकर पथराव, चार लोग घायल, चार गिरफ्तार

, हापुड़
थाना बहादुरगढ़ में चाय पत्ती के रूपये उधार को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दो पक्षों में चाय की पत्ती नहीं देने पर पथराव हुआ। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ क्षेत्र में एक किराना दुकान पर चाय पत्ती खरीदने गए शाहिद और दुकानदार मोनिश के बीच विवाद शुरू हुआ। मोनिश ने शाहिद से पहले का तीन सौ रुपये बकाया मांगा और नई खरीद के लिए पैसों की मांग की। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई।
मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से जमकर पथराव किया गया। इस घटना में चार लोग घायल हुए। घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में लोग छतों से पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया।
बहादुरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।












