M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

सपा, बसपा व कांग्रेस ने किये अपने-अपने प्रत्याशियों के नामांकन, भाजपा प्रत्याशी का हो रहा इंतजार

हापुड़। सपा, बसपा के अलावा कांग्रेस ने भी एक नगर पालिका अध्यक्ष सीट से अपने-अपने प्रत्याशियों का नामांकन कर दिया है। लेकिन सत्ताधारी दल भाजपा की ओर से अभी भी प्रत्याशियों की घोषणा होनी बाकी है। भाजपा की ओर से अभी तक किसी भी सीट पर अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। दूसरे दलों के प्रत्याशियों को लेकर उम्मीदवार पर मंथन हो रहा है। शनिवार देर रात या रविवार को प्रत्याशियों की घोषणा किए जाने की उम्मीद है।

जिले की तीन नगर पालिका सीटों और एक नगर पंचायत सीट से चुनावी घमासान जारी है। सपा और बसपा से तीनों नगर पालिका सीटों से प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है। कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा शनिवार को अपने अध्यक्ष पदों के प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। लेकिन देर शाम तक भी घोषणा नहीं हुई। ऐसे में जिल दावेदारों के नाम ऊपर चल रहे हैं, उनकी धड़कनें तेज हैं। हापुड़ सीट से उठापटक सबसे अधिक हो रही है।

तीन नामों की चर्चा यहां सबसे अधिक है। हालांकि कविता माधरे, पूर्व चेयरमैन मालती भारती, डॉ0 सोमती केन, बिंदिया वाल्मीकि, अलका निम, इंदू जयंत, अमृता कुमार, तारेश कुमार के नाम चर्चाओं में हैं। सूत्रों की मानें तो हाईकमान दूसरे दलों के प्रत्याशियों को देखते हुए टिकट पर मंथन कर रहा है। बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को दिल्ली में थे और यहां मंथन करने के बाद वे देर शाम लखनऊ के लिए रवाना हुए। इसके बाद ही टिकटों की घोषणा की जाएगी।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page