एचपीडीए ने वित्तीय वर्ष में 41 स्थानों पर अवैध प्लाटिंग की ध्वस्त:अमित कादियान, शमन स्वीकृति से प्राप्त की 4 करोड़ से अधिक की धनराशि

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद में 41 स्थानों पर अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने के साथ-साथ 19 अवैध निर्माणों को सील करने की कार्यवाही की है। जिससे निर्माणकर्ताओं में हडक़ंप मचा हुआ है। इसके अलावा एचपीडीए ने शमन स्वीकृत कर 4 करोड़ 17 लाख 48 हजार की धनराशि प्राप्त की है। गत अप्रैल माह में भी एचपीडीए द्वारा अवैध प्लाटिंग व निर्माणों को ध्वस्त करने को अभियान चलाया जा रहा है।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के प्रभारी सचिव अमित कादियान ने बताया कि प्राधिकरण ने बीते वित्तीय वर्ष 2025-26 विभिन्न स्थानों पर 41 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने व 19 अवैध निर्माणों को सील करने की कार्यवाही की है। इसके अलावा शमन स्वीकृत कर 4 करोड़ 17 लाख 48 हजार की धनराशि प्राप्त की है।
उन्होंने बताया कि प्राधिकरण द्वारा जनपद में प्राधिकरण क्षेत्र में अभियान चलाकर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करेगा। प्राधिकरण की कार्यवाही से बचने के लिए कालोनाइजर कालोनी का मानचित्र स्वीकृत कराये। निर्माणकर्ता निर्माण कार्य रोककर आवासीय व कार्मिशियल बिल्डिंग का नक्शा स्वीकृत कराये। अन्यथा की स्थिति में ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कार्यवाही की जायेगी।
————————–
अवैध निर्माण व कालोनियोंं के खिलाफ अभियान जारी
एचपीडीए के प्रभारी सचिव अमित कादियान ने बताया कि गत अप्रैल माह में प्राधिकरण द्वारा चलाये जा रहे अभियान में अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त करने के साथ-साथ अवैध निर्माणों को सील करने की कार्यवाही की गयी है। जिससे बचने के लिए मानचित्र स्वीकृत कराने के उपरांत निर्माण कार्य शुरू करें।











