दिगम्बर जैन समाज के चुनाव मे अनिल जैन अध्यक्ष,आकाश जैन मंत्री , सुशील जैन कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

दिगम्बर जैन समाज के चुनाव मे पुनः अनिल जैन निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए

हापुड, तुषार जैन

आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर आयोजित बैठक मे दिगम्बर जैन समाज की पदाधिकारियो का आगामी दो वर्षीय कार्यकारणी पदाधिकारियो का चुनाव हुआ।

पर्ची द्वारा गुप्त मतदान के आधार पर साधारण बैठक से चुने 14 सदस्यो, 2आजीवन सदस्यो तथा 1सरंक्षक सदस्य ने बोट दिये। जिसमें अनिल जैन को अध्यक्ष, सुधीर जैन को उपाध्यक्ष, अशोक जैन को महामंत्री, सुशील जैन को कोषाध्यक्ष तथा आकाश जैन को मंत्री घोषित किया गया।
अध्यक्ष अनिल जैन अब तक नौवीं बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने जा चुके है।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियो ने पूरी निष्ठा से जैन समाज के कार्य को विस्तार देने का आश्वासन दिया। उपस्थित सदस्यो ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को बधाई दी।

Exit mobile version