M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

नगर पालिका ने की हाउस टैक्स पर भ्रम दूर करने की पहल, व्यापार मंडल ने पालिका अधिकारियों से की मुलाकात

हाउस टैक्स पर भ्रम दूर करने की पहलः व्यापार मंडल ने पालिका अधिकारियों से की मुलाकात, 5 पैसे की वृद्धि पर दी सफाई

, हापुड़।

उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर पालिका के अधिकारियों से बातचीत की।

हापुड़ नगर पालिका परिषद द्वारा हाउस टैक्स में की गई पांच पैसे की वृद्धि को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल ने पहल की है। व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार शाम को नगर पालिका अधिकारियों से मुलाकात की।

व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित अग्रवाल, महामंत्री संजय अग्रवाल और युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गर्ग ने अधिशासी अधिकारी से मिलकर टैक्स वसूली में पारदर्शिता की मांग की। व्यापारियों ने बताया कि हाउस टैक्स में पांच पैसे की वृद्धि आम सहमति से तय की गई थी। लेकिन कुछ लोग इस पर भ्रम फैला रहे हैं।

नगर पालिका अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि टैक्स में केवल पांच पैसे की ही वृद्धि की गई है। शासनादेश के अनुसार वार्षिक रेंटल वैल्यू में नियमानुसार मामूली बढ़ोतरी की गई है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि टैक्स जमा करने में किसी तरह का भेदभाव नहीं होगा। कोई भी व्यक्ति अपनी शंका के समाधान के लिए सीधे कर निर्धारण अधिकारी से संपर्क कर सकता है। व्यापार मंडल ने पालिका की पारदर्शी नीति का स्वागत किया है। साथ ही नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और समय पर टैक्स जमा करें।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page