चोरों ने फार्म हाउस में घुसकर की लाखों की चोरी

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के खेड़ा गांव में स्थित फार्म हाउस के दरवाजे पर लगा ताला काटकर चोरों ने करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर दिया। सुबह पहुंचने पर घटना का पता चला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
खेड़ा गांव के पवन तोमर के फार्म हाउस को निशाना बनाते हुए चोर रात में पहुंचे और दरवाजे पर लगा ताला काटकर अंदर घुस गए।अंदर रखा जनरेटर, इन्वर्टर बैटरी, सबमर्सिबल मोटर, झंडा टांका डायनेमो और गैस सिलिंडर सहित लगभग एक लाख से अधिक का सामान चोरी करलिया। सुबह जब वह फार्म हाउस पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा मिला और सामान गायब था।पीड़ित ने बताया कि चोरी में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।











