मकान में छापेमारी कर लाखों रुपए के पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

हापुड़ ।
नगर के जसरूपनगर मोहल्ले में एक मकान पर छापेमारी कर लाखों रुपये के अवैध पटाखों का जखीरा बरामद किया। यह कार्रवाई दीपावली से पहले अवैध पटाखा कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के
मौहल्ला जसरूपनगर में सीओ वरुण मिश्रा और थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मकान की पहली माल के एक कमरे में भारी मात्रा में पटाखे मिले। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया।
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि ये पटाखे बिना लाइसेंस के स्टोर किए गए थे और संभवतः दीपावली के लिए कालाबाजारी की योजना थी।
थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया, मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की गई। मकान से भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद हुए हैं। एक व्यक्ति हिरासत में है।












