M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

दहेज की मांग पूरी ना होने पर विवाहिता को जहर पिलाने का आरोप, पीड़िता गंभीर

हापुड़।

थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी ना होने पर सुसरालियों पर विवाहता को मारपीट कर जहर पिलाने का आरोप लगाते हुए थाने में एफआईआर दर्ज करवाने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।

अमरोहा के गांव मोहरका घट्टी निवासी गुलफाम ने बताया कि उन्होंने 12 दिसंबर को अपनी पुत्री हसीना के साथ हुए दहेज उत्पीड़न को लेकर थाना गढ़मुक्तेश्वर में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि हसीना के पति, सास, दो ननद और चचिया ससुर ने मिलकर उसे लगातार प्रताड़ित किया। घटना के दिन आरोपियों ने मारपीट के बाद हसीना को जहर पिला दिया, जिससे उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई।

पीड़ित पिता के अनुसार, जहर पिलाने की घटना के बाद से उनकी पुत्री की हालत गंभीर बनी हुई है और वह अभी भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है। परिजनों का कहना है कि बेटी मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से पूरी तरह टूट चुकी है। मामला दर्ज होने के बावजूद पुलिस अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। गुलफाम का आरोप है कि सभी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें व उनकी पुत्री को जान से मारने तथा मुकदमा वापस लेने की लगातार धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित परिवार को किसी बड़ी अनहोनी का डर सता रहा है।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page