तेज रफ्तार वाहन ने बाईक में मारी टक्कर, मासूम की मौत , दंपत्ति सहित तीन घायल

तेज रफ्तार वाहन ने बाईक में मारी टक्कर, मासूम की मौत , दंपत्ति सहित तीन घायल
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र में शनिवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाईक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइकसवार मासूम की मौत हो गई, जबकि दंपत्ति सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम को भेज घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा निवासी शकिर अपनी पत्नी शाइस्ता, बेटी सनाया 9 वर्ष और बेटे सुभान 12 वर्ष के साथ अपनी बाइक पर सवार होकर लखुवा से नहटौर, बिजनौर जा रहे थे। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में उपकृषि मंडी के सामने पीछे से तेज गति से आए एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार 12 वर्षीय सुभान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शकिर, उसर्व पत्नी शाइस्ता और बेटी सनाया गंभीर रूप से घाय हो गए। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस क सूचना दी और घायलों की मदद में जुट गए।
हादसे में किशोर की मौत की सूचना मिलते ही मृतक परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में शव को पोस्टमार्टम को भेज घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।











